दुनिया
2 मिनट पढ़ने के लिए
हिंद महासागर पहले से अधिक कॉमपेटिटेव और अहम हुआ: वाइस एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन
एडमिरल स्वामीनाथन ने कहा कि भारतीय नौसेना समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और मानवीय सहायता पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रही है।
हिंद महासागर पहले से अधिक कॉमपेटिटेव और अहम हुआ: वाइस एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन
वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन को नौसेना प्रमुख का अगला पदभार ग्रहण करने के लिए नामित किया गया है। x/Tracking_Live

भारतीय नौसेना के प्रमुख वाइस एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन ने कहा है कि हिंद महासागर पहले से कहीं अधिक प्रतिस्पर्धी, निगरानी में और रणनीतिक रूप से अहम हो गया है।

सोमवार को “रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता MSMEs के लिए अवसर” विषय पर आयोजित एक सम्मेलन में बोलते हुए उन्होंने कहा कि हिंद महासागर हमेशा से भारत का महत्वपूर्ण समुद्री क्षेत्र रहा है, लेकिन अब इसकी अहमियत और बढ़ गई है।

वाइस एडमिरल स्वामीनाथन ने कहा, “आज जब इंडो-पैसिफिक 21वीं सदी की भू-राजनीति का निर्णायक क्षेत्र बन रहा है, तब हिंद महासागर हाल के समय की तुलना में कहीं अधिक प्रतिस्पर्धी, अधिक निगरानी वाला और अधिक महत्वपूर्ण हो गया है।”

उन्होंने भारतीय नौसेना की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि नौसेना सिर्फ शांतिकाल की औपचारिक शक्ति नहीं है, बल्कि एक सक्रिय और परिचालन बल है, जो विशाल और जटिल समुद्री क्षेत्र में लगातार तैनात रहता है।

स्वामीनाथन ने कहा कि भारतीय नौसेना समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और मानवीय सहायता पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रही है। उन्होंने रक्षा पोतों के निर्माण, जहाजों की मरम्मत और रीफिटिंग के क्षेत्र में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों यानी MSMEs के लिए बड़े अवसरों की ओर भी ध्यान दिलाया।

सम्मेलन में सैन्य मामलों के विभाग के अतिरिक्त सचिव वाइस एडमिरल अतुल आनंद ने कहा कि रक्षा अनुसंधान और विकास में अब सिर्फ IIT जैसे प्रमुख संस्थान ही नहीं, बल्कि स्थानीय विश्वविद्यालय भी सक्रिय रूप से हिस्सा ले रहे हैं।

स्रोत:Others
खोजें
पुराने विमानों को उड़ाए रखने के लिए ब्रिटेन से 9 रिटायर्ड जागुआर विमान खरीदेगा भारत
BRICS सुरक्षा सलाहकारों की बैठक में शामिल होंगे चीन के विदेश मंत्री
अमेरिका-ईरान शांति समझौते के बाद शहबाज शरीफ और पेजेश्कियान की बात
यूट्यूब समेत बड़े प्लेटफॉर्म पर रिपोर्ट ने पाए  हिंदुत्व पॉप के 523 ‘नफरती गीत’
NEET परीक्षा के मद्देनजर भारत में टेलीग्राम पर अस्थायी रोक
भारत और थाईलैंड ने रक्षा संबंधों की समीक्षा की
भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता 15 जुलाई से लागू होगा
ट्रंप से मुलाकात में मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा
ऑस्ट्रेलिया के ‘पिच ब्लैक 2026’ सैन्य अभ्यास में हिस्सा लेगी भारतीय वायुसेना
भारत-कनाडा सुरक्षा सहयोग बढ़ाने पर सहमत, खुफिया जानकारी साझा करने के नए समझौते पर शुरू होगी बातचीत
अंतरराष्ट्रीय कानून का सम्मान न होना वैश्विक एकजुटता की सबसे बड़ी बाधा: G-7 में मोदी
DRDO ने लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया
भारत-स्लोवाकिया संबंध ‘व्यापक साझेदारी’ तक पहुंचे
बांग्लादेशी PM सलाहकार से दिल्ली एयरपोर्ट पर पूछताछ पर ढाका ने भारतीय राजनयिक को तलब किया
ओमान तट के पास भारतीय जहाज से सभी 14 चालक दल के सदस्य सुरक्षित बचाया गया